फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   16 infected inclueding 8 members of a family

पलवल में एक परिवार के आठ सहित 16 संक्रमित मिले

Thu, 11 Jun 2020 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
16 infected inclueding 8 members of a family
पलवल में एक परिवार के आठ सहित 16 संक्रमित मिले
विज्ञापन

पलवल। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 16 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। जिसमें एक ही परिवार के 8 सदस्य हैं। जिले में अब मरीजों की संख्या 157 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी 254 मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

बृहस्पतिवार को मिले संक्रमितों में कैलाश नगर में एक ही परिवार के 8 सदस्य शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले कैलाश नगर में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से वहां के लोगों की सैंपल जांच की गई थी। जिसमें परिवार के लोग पॉजिटिव आए। इनके अलावा ओमेक्स सिटी में एक, बली नगर कैंप में एक, रुंधी गांव में एक, पुलिस लाइन में एक, दीघोट गांव में एक, जटोला गांव में एक व लीखी हसनपुर में एक कोरोना मरीज मिला है। सभी को स्वास्थ्य विभाग ने उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं उनके संपर्क में आए लोगों व परिवार के सदस्यों को भी क्वारंटीन कर उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि कोरोना पीड़ित 67 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 90 मरीजों का अभी भी कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 7147 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, इनमें 6736 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 2937 लोगों क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed