{"_id":"5bdddf07bdec22698e6eb9b3","slug":"151541267207-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे के सरिया से भरे ट्रक लूट के मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे के सरिया से भरे ट्रक लूट के मामले में तीन गिरफ्तार
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहे के सरिया से भरे ट्रक लूट के मामले में तीन गिरफ्तार
- बदमाशों से किया पांच टन सरिया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव तुमसरा के निकट गाड़ी सवार बदमाशों द्वारा 4 अक्तूबर को हथियारों के बल पर सरिया से भरे ट्रक लूट के मामले में होडल सीआईए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकडे़ गए एक आरोपी के पास से पांच टन लोहे की सरिया बरामद की हैं। पकडे़ गए आरोपियों में माहोली निवासी ऊदल, धमेंद्र व भूपेंद्र हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया है।
जांच अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि 4 अक्तूबर को गांव तूमसरा के निकट आधा दर्जन युवकों ने सरिया से भरे एक ट्रक को हथियार के बल पर लूट लिया था और चालक को बंधक बनाकर कोसीकला यूपी के निकट जंगलों में छोड़कर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि पलवल पुलिस ने गांव रिठौरी कटरा आगरा निवासी सोमबीर चालक के बयान पर लूट का मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि लूटे गए ट्रक में 31 टन सरिया भरा हुआ था जिसकी कीमत लगभग 17 लाख थी। ट्रक चालक उक्त सरिया को आगरा से भरकर दिल्ली के लिए जा रहा था। ट्रक को बदरपुर बॉर्डर से बरामद किया गया है। सहायक उप निरीक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देते समय उन्होंने ट्रक चालक सोमवीर को नशे का इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया था, जिसके बाद उसकी जेब से साढे़ सात हजार की नकदी निकालकर उसे जंगल में फेंकने की बात को भी स्वीकारा है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस लूट का सरिया खरीदने के आरोप में गांव बहीन निवासी रणवीर को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस ने रणवीर के पास से 11 टन सरिया बरामद किया था।
तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ
होडल। आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के आयोजन को लेकर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ ताली मंडी स्थित आर्य समाज भवन प्रांगण से किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता जगमोहन गोयल के नेतृत्व में भूपेश गोयंका, प्रधान नेतराम शास्त्री, पवन पूनिया, हेतराम गर्ग, भद्रसैन सचदेवा, वेदप्रकाश आर्य, नरेंद्र आर्य द्वारा झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। बैंडबाजों के साथ शुरू की गई शोभायात्रा सब्जी मंडी, रामलीला मैदान से होते हुए वापस भवन पहुंची। इसके बाद ध्वजारोहण कर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में दूर दराज के साधु संत पहुंचे।