{"_id":"5bd7379ebdec2269c41f4a68","slug":"151540831134-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथिन का प्रयोग करने वाले तीन दुकानों पर किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथिन का प्रयोग करने वाले तीन दुकानों पर किए चालान
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन का प्रयोग करने पर तीन दुकानदारों के चालान
पलवल। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने सोमवार को किठवाड़ी रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे स्थित मार्केट में पॉलिथीन रखने वाले तीन दुकानदारों के 500-500 रुपये के चालान काटे। इसके साथ ही उन्होंने दुकानदारों से पॉलिथीन प्रयोग न करने और दुकानों के आगे अतिक्रमण न करके जिला प्रशासन के प्रयासों में अपना पूर्ण सहयोग करने की अपील की।
एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि किठवाड़ी रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे स्थित बाजार में पॉलिथीन का प्रयोग जमकर किया जा रहा है। इसके बाद शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दुकानों की जांच की। इस दौरान उन्होंने पॉलिथीन की जगह पर कपड़े से बने बैग और जूट के बैग प्रयोग करने को कहा। नगर परिषद द्वारा नियमित रूप से दुकानदारों, रेहड़ी चालकों एवं नागरिकों को मुनादी के माध्यम से पॉलिथीन का उपयोग ना करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन दुकानों पर पॉलिथीन मिलने पर उनके चालान कर मौके पर ही जुर्माना वसूला। इससे पूर्व एसडीएम जितेंद्र कुमार ने मीनार गेट स्थित डाकखाने के समीप तथा पंचवटी चौक के पास होलिका कुंड स्थल, अलावलपुर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे, बस अड्डा तथा किठवाड़ी रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे शहर में अतिक्रमण को दूर करने के उद्देश्य से वेंडर (रेहड़ी) के लिए जगह तलाश के लिए जायजा लिया। एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रसूलपुर फाटक के समीप स्थित नई मीट मार्केट की निर्माणाधीन दुकानों का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ तहसीलदार प्रदीप देशवाल, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह, पालिका अभियंता सतपाल तथा सचिव रविंद्र मौजूद रहे।