फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   रेती चोरी कर ला रहे डंपर चालक ने पुलिस टीम पर डंपर चढ़ाने का किया प्रयास

रेती चोरी कर ला रहे डंपर चालक ने पुलिस टीम पर डंपर चढ़ाने का किया प्रयास

Mon, 01 Oct 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
रेती चोरी कर ला रहे डंपर चालक ने पुलिस टीम पर डंपर चढ़ाने का किया प्रयास
रेती चोरी कर ला रहे डंपर चालक ने पुलिस टीम पर डंपर चढ़ाने का किया प्रयास
विज्ञापन

पलवल। यमुना नदी से रेती चोरी कर ला रहे एक ओवरलोड डंपर के चालक ने पुलिस पार्टी पर डंपर चढाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस गिरफ्त में आते देख चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सदर पुलिस ने अज्ञात चालक व डंपर को पायलट कर रही क्रेटा कार सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राकेश के अनुसार एएसआई शहीद अहमद अपनी टीम के साथ 30 सितंबर की रात को गश्त कर रहे थे। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि राजमार्ग पर गांव मितरोल के समीप से एक ओवरलोड डंपर गुजरेगा जिसमें यमुना नदी से चोरी की गई रेती भरी हुई है। सूचना मिलते ही गांव मितरोल के समीप नाकाबंदी की गई। थोड़ी देर बाद एक डंपर आता दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने डंपर को पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया और आगे की तरफ डंपर को लेकर निकल गया।


मारपीट व लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, कट्टा व स्कॉरपियो गाड़ी बरामद
पलवल। एक व्यक्ति के साथ हथियार के बल पर मारपीट तथा लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को अपराध जांच शाखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेने के बाद उनसे एक कट्टा व वारदात में प्रयोग की गई स्कार्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया है। सीआईए प्रभारी सुरेश भड़ाना ने बताया कि गांव बेढ़ा पट्टी होडल निवासी कृष्ण उर्फ अनुज, अन्नू उर्फ नरवीर, अंकित उर्फ भोलू व अनिल की गांव निवासी जगदीश से एक वर्ष पुरानी रंजिश थी। उसी के चलते एक दिन उक्त लोग स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर आए रास्ते में जगदीश को रोककर उसके साथ मारपीट की और उससे एक सोने की चेन व 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। गत 29 सितंबर को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि जगदीश के साथ लूटपाट करने वाले चारोे आरोपी गांव दिघौट रोड पर मौजूद हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही मौके पर दबिश दी गई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed