फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है सरकार : गुर्जर

सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है सरकार : गुर्जर

Sat, 22 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है सरकार : गुर्जर
सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है सरकार : गुर्जर
विज्ञापन

पलवल। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा है कि विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जा रही है, जब से देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मनोहर लाल ने सत्ता संभाली है तब से पूरे देश में सबका साथ सबका विकास के तहत विकास कार्य समान रूप से कराए जा रहे हैं। गुर्जर शनिवार को गांव बड़ौली में नवगठित खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ईमानदार सरकार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास काय कराए जा रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर पुस्तकालय के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि बड़ौली खंड की मांग बहुत पुरानी मांग थी जिसके बन जाने से यहां के आस पास की लगभग 40 गांवों को फायदा होगा। इस अवसर पर जिला परिषद के उप प्रधान संतराम बैसला, जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सोरौत, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एके कौशिक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बड़ौली करतार सिंह अधाना मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed