{"_id":"5b856d6e42c79246435d7a14","slug":"151535470958-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में एक लाख की बड़ी कुश्ती छूटी बराबरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में एक लाख की बड़ी कुश्ती छूटी बराबरी पर
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
दंगल में एक लाख की बड़ी कुश्ती छूटी बराबरी पर
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। गांव खांबी में आयोजित कुश्ती दंगल में सबसे बड़ी एक लाख रुपये की कुश्ती कृष्ण पहलवान व मस्तु पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। जबकि 51 हजार रुपये की कुश्ती को खांबी के लोकेश पहलवान ने दिल्ली के प्रवीण पहलवान को हराकर जीत ली। कुश्ती दंगल में बड़ी एक लाख रुपये की कुश्ती में पहलवानों का जिला उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा व पुलिस कप्तान वसीम अकरम ने हाथ मिलवाकर शुरू कराई। इस अवसर पर हथीन के एसडीएम एसके चहल भी मौजूद थे। कुश्ती दंगल में 31 हजार रुपये की कुश्ती मित्रोल के पहलवान ने जीती। दंगल में 21 हजार, 11 हजार, 5100, 3100, 2100 की भी कई कुश्तियां कराई गईं। दंगल मेले का आयोजन खांबी की ग्राम पंचायत ने कराया था। सरपंच हेमलता शर्मा के पति हरि दत्त शर्मा ने बताया कि पिछले छह दशकों से खांबी में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में दंगल मेले का आयोजन होता आ रहा है। जिसमें हरियाणा उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब दिल्ली के नामी गिरामी पहलवान भाग लेते हैं। इस अवसर पर संतराम शर्मा, राजू आढ़ती, श्याम सुन्दर शर्मा, मोहन श्याम शर्मा, टीकाराम शर्मा, केशव शर्मा, युगल किशोर शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।