फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   अधिक दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ की गई मारपीट

अधिक दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ की गई मारपीट

Fri, 17 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अधिक दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ की गई मारपीट

विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। समीपवर्ती गांव कोट की एक विवाहिता के साथ अधिक दहेज की डिमांड को लेकर उसके ससुराल वालों ने मारपीट की। इसी के साथ उसे जान से मारने की धमकी दी। बहीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ बहीन रामदयाल ने बताया कि रुखसीना की शिकायत पर उसके पति समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

सड़क दुघर्टना में एक ही मौत
हथीन। केएमपी पर एक सड़क दुघर्टन में एक ही मौत हो गई। हथीन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ हथीन कुलदीप ने बताया कि मध्यप्रदेश के गुना निवासी गोविंद ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह केएमपी से गुजर रहा था। उसके साथ उसके पिता कोमल सिंह भी थे। उसके कैंटर वाहन को एक दूसरे भारी वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुघर्टना में कोमल सिंह की मौत हो गई। एक्सीडेंट सिलानी रोड पर हुआ। एसएचओ हथीन कुलदीप ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके दोषी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ की गई हाथापाई
हथीन। समीपवर्ती गांव स्यारौली में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों को सरकारी काम करते हुए मारापीटा गया तथा सरकारी काम में बाधा डाली। इस मामले में बिजली निगम के मिंडकोला ऑफिस के जेई सतीश के बयान पर हथीन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जीतराम ने बताया कि बिजली बोर्ड स्टाफ के साथ की गई अभद्रता एवं सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में बच्चू, श्यामी, शेरा, खेमचंद, नरेश निवासी स्यारौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भमरौला के व्यक्ति के साथ मारपीट
हथीन। गांव खोकियाका में भमरौला गांव के एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की गई। इस मामले में हथीन थाना पुलिस ने भमरौला निवासी सुशील कुमार के बयान पर खोकियाका निवासी दिनेश, रेखा, रजनी, नरवीर, देवीराम, महरचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि उसके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed