फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   नरबीर डागर बने कोर कमेटी के प्रधान

नरबीर डागर बने कोर कमेटी के प्रधान

Fri, 10 Aug 2018 07:32 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
नरबीर डागर बने कोर कमेटी के प्रधान

विज्ञापन
नरबीर डागर बने कोर कमेटी के प्रधान
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल पलवल में शुक्रवार को बैठक कर सर्व सम्मति से कोर कमेटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सीएचसी, नागरिक अस्पताल पलवल, सीएमओ ऑफिस व आरटीएस के सभी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें सर्वसम्मति से नरबीर डागर को प्रधान व जस्वीरी देवी व सुमन देवी को उप प्रधान, राजेश सेजवाल को सचिव, विकास तेवतिया को सह सचिव चुना गया। इसके अलावा प्रेम हुड्डा को कोषाध्यक्ष, डॉ. रुप कुमार को मीडिया प्रभारी, डॉ. चंद्रमणि को ऑडिटर और नेपाल डागर को संपर्क सूत्र के लिए एवं प्रवक्ता के रुप में डॉ. रवि विहान, नेम सिंह को चुना गया है। कार्यकारिणी में संजय तेवतिया, राजकुमार रावत, विकास देशवाल, योगेश, जितेंद्र तेवतिया, रुपचंद डागर, गीता आहूजा, राज वर्मा व अनीता सौरोत को सर्वसम्मति से जिला कोर कमेटी में शामिल किया गया है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने चुने गए पदाधिकारियों पर एक मत से अपनी सहमति जताई। जिसके बाद चुने गए सभी सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत किया।

तिब्बत मार्केट के विरोध में व्यापारी हुए एकजुट
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल।सर्दियों में जिले में प्रति वर्ष लगने वाली तिब्बत मार्केट को इस बार जिला प्रशासन की तरफ से इजाजत न देकर उस पर रोक लगाई जाए। इसको लेकर शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रधान विनोद जैन के नेतृत्व में उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल ने जिला उपायुक्त को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए सौंपे ज्ञापन में कहा है कि जिले में तिब्बत मार्केट को खुलने न दिया जाए। क्योंकि इसके खुलने से शहर के दुकानदारों पर प्रभाव पड़ता है। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी हर प्रकार के टैक्स देकर सर्दियों का सामान खरीदकर लाता है और दुकान में रखकर बिक्री करता है। लेकिन तिब्बत मार्केट लगने से उनके व्यापार पर बुरा असर पड़ता है, जबकि तिब्बत मार्केट में सर्दी का सामान बेचने वाले दुकानदार सरकार को कोई टैक्स भी नहीं देते। इस पर जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने व्यापारियों से कहा कि किसी भी तरह का अवैध कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश गुप्ता, प्रदेश सहसचिव प्रवीण गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश वर्मा, रेडिमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके जैन, फुटवीयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार आर्य, रेलवे रोड मार्केट के प्रधान जितेंद्र तेवतिया, प्रमोद वर्मा, खेमराज डागर, अनिल डोडा, विजय आर्य, नीरज मंगला, नरेंद्र कालड़ा, जितेंद्र सिंगला, विजय सिंगला, डॉ. शिव कुमार, सुरेंद्र गर्ग, चंद्रभान चुघ व अशोक कुमार सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed