Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   150 policemen including police superintendents get vaccinated

पुलिस अधीक्षक सहित 150 पुलिसकर्मियों ने लगवाए टीके

Fri, 05 Feb 2021 09:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
150 policemen including police superintendents get vaccinated
टीका लगवाते जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत। - फोटो : Palwal
पलवल। शुक्रवार को दूसरे चरण में पुलिसकर्मियों व नगर परिषद में तैनात सफाई और अन्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने सबसे पहले टीका लगवाकर वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने पुलिस कर्मियों से कहा कि वे कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। जब कोविड महामारी अपने चरम पर थी, तब पूरी पुलिस फोर्स ने निरंतर अग्रिम पंक्ति में रहकर लगातार कार्य किया।
विज्ञापन

जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के अलावा प्रत्येक अधिकारी और जवान ने निडर होकर गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन, प्रवासी श्रमिकों और मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी और बुजुर्गों की देखभाल करना सुनिश्चित किया। पुलिस के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस कर्मियों को टीका लगवाकर और लोगों को भी प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

372 को टीका लगाने का था लक्ष्य
जिला पुलिस लाइन में बनाए गए केंद्र पर 372 पुलिस कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से पहले दिन 150 पुलिस कर्मियों को टीके लगाए गए। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय में बनाए गए केंद्र पर मात्र 15 कर्मियों ने ही टीके लगवाए।

टीके के दूसरे चरण में अब फ्रंटलाइन के लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। इनमें पुलिस कर्मियों के अलावा 50 साल से अधिक आयुु के लोगों को टीके लगाए जाने हैं। टीका अवश्य लगवाएं तथा किसी भी तरह से न डरें। जिले में 42 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है तथा जिन लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं, उन्हें 28 दिन बाद दूसरा टीका लगेगा।
डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed