फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   15 new corona positive case, 15 discharge

मंगलवार को भी मिले कोरोना के 15 मरीज, संख्या हुई 993

Tue, 04 Aug 2020 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
15 new corona positive case, 15 discharge
15 नए संक्रमित मिले, 15 मरीजों ने कोरोना को हराया
विज्ञापन

पलवल। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में मंगलवार को 15 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की। अब मरीजों की संख्या 993 हो गई है, जबकि 15 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए। अब ठीक होने वालों की संख्या 826 हो गई है, जबकि कोरोना से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में सर्विलांस पर 18321 लोग आ चुके हैं। इनमें से 9780 लोगों का सर्विलांस अवधि पूरा हो चुका है। अब भी 8561 लोग सर्विलांस पर हैं। आइसोलेशन वार्ड में 29 व्यक्ति भर्ती हैं। जिले में 331 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल 18369 नमूनों में से 17045 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में रिकवरी रेट 85 फीसदी पहुंच गया है।

सिविल सर्जन ने बताया कि हमारे पास दूसरे प्रदेशों से लोग काफी संख्या में आ रहे हैं। इन लोगों की स्क्रीनिंग जारी है। 9274 लोगों की साइक्लोजिकल काउंसलिंग की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन और सामाजिक दूरी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में दुकानदारों, गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन में आने वाली सभी मरीजों की जांच की जा रही है। लोगों की काउंसलिंग भी जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आस-पास कोरोना का संदिग्ध मरीज दिखने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर- 1950, 100, 108, 7027840481, 01275-240022 पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed