फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   15 new corona positive case, 13 patient discharge

बुधवार को पलवल में मिले कोरोना के 15 मरीज, संख्या हुई 707

Wed, 22 Jul 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
15 new corona positive case, 13 patient discharge
15 नए संक्रमित मिले, 13 मरीज ठीक होकर घर लौटे
विज्ञापन

पलवल। जिले में बुधवार को कोरोना के 15 नए मरीज मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 707 हो गई है। वहीं, बुधवार को 13 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए। ठीक होने वालों की संख्या 556 हो गई है। वहीं, कोविड अस्पतालों में 151 मरीज उपचाराधीन हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि कोरोना से जिले में अब तक 9 मौतें हो चुकी हैं। सर्विलांस पर 13353 लोग आ चुके हैं। इनमें से 8779 लोगों की 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है। 4574 लोग अभी भी सर्विलांस पर हैं। जिले में 287 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। पलवल में 13323 सैंपल में से 12329 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सिविल सर्जन ने बताया कि हमारे पास लगातार दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे हैं। लगातार उनकी स्क्रीनिंग जारी है। नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन मरीजों की जांच की जा रही है। जिले में 9274 लोगों की साइक्लोजिकल काउंसलिंग की जा चुकी है। यदि किसी को भी अपने आसपास संदिग्ध मरीज मिले तो वे तुरंत हेल्पलाइन नंबर-1950, 100, 108, 7027840481, 01275-240022 पर जानकारी दें। साथ ही उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सामाजिक दूरी का पालन करें। कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन का साथ देंगे तो हम जल्द ही इस जंग को जीत पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed