{"_id":"6abea8c17372fffe5f0aed6d","slug":"15-foot-deep-pit-in-front-of-school-villagers-troubled-palwal-news-c-25-1-mwt1001-116034-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: स्कूल के सामने 15 फीट गहरा गड्ढा, उखड़ी टाइल से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: स्कूल के सामने 15 फीट गहरा गड्ढा, उखड़ी टाइल से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
खानपुर घाटी, ढाढ़ोली, ढाढ़ोला, रानियाला पटाकपुर और सिकरावा को भादस से जोड़ने वाला मार्ग बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। खानपुर घाटी, ढाढ़ोली, ढाढ़ोला, रानियाला पटाकपुर और सिकरावा को भादस से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग वर्षों से बदहाली का शिकार है। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किए जाने के बावजूद सड़क की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी टाइलें और अधूरा निर्माण राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सबसे गंभीर स्थिति खानपुर घाटी में दो प्राथमिक स्कूलों के सामने है, जहां ठेकेदार ने नाला खोदकर उसे खुला छोड़ दिया है।
ग्रामीण हकमुद्दीन ने बताया कि नाले के कारण सड़क के बीच में 10 से 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। छोटे बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए सुरक्षित रास्ता तक नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि सड़क पर लगाई जा रही घटिया गुणवत्ता की टाइलों को लेकर जेई से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं कराया गया। स्थानीय निवासी विजेंद्र सिंह, रतन सिंह, राहुल, अफजल और जाहुल ने बताया कि सड़क की चार साल की डीएलपी अवधि होने के बावजूद इसकी दुर्दशा में सुधार नहीं किया जा रहा।
कोट
सड़क की स्थिति को लेकर मामला हमारे संज्ञान में आया है। यदि सड़क पर टाइलें उखड़ी हैं या गड्ढे बने हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा। इससे पहले भी मरम्मत का काम कराया गया था। - प्रदीप संधू, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
बातचीत
सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। सड़क के किनारों पर पर्याप्त साइड सपोर्ट नहीं होने के कारण टाइलें टूटकर उखड़ रही हैं। कोई ध्यान नहीं दे रहा। - हाजी सिराजुद्दीन।
इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण और वाहन गुजरते हैं। नाले और गहरे गड्ढों के कारण दुपहिया वाहन चालकों के लिए रास्ता बेहद जोखिम भरा हो गया है। - आस मोहम्मद
प्रशासनिक अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग को कई बार सड़क की खराब स्थिति के बारे में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। - रोनक अली
वह रोजाना इसी मार्ग से स्कूल पढ़ाने के लिए आते-जाते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बाइक फिसलने और गिरने का डर बना रहता है। - मुबारिक, शिक्षक