फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई अधिकारियों की बैठक

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई अधिकारियों की बैठक

Fri, 11 Jan 2019 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई अधिकारियों की बैठक
14 जनवरी को होगा मतदाता सूचियों का फाइनल प्रकाशन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई अधिकारियों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त पलवल डा. मनीराम शर्मा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में चुनाव संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यों में सभी अधिकारी व कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर सभी नोडल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वीवीपैट व कंट्रोल यूनिट आदि मशीनों का प्रशिक्षण भी दिया गया। चुनाव में पारदर्शिता व विश्वसनीयता के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार ईवीएम के अलावा वीवीपैट मशीन का भी प्रयोग होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले में सभी मतदान केंद्रों का वेरिफिकेशन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा लोगों की सुविधाओं के लिए टोल फ्री नंबर 1950 शुरू किया गया है। मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण अभियान के आधार पर 14 जनवरी को मतदाता सूचियों का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश आशिमा सागवान, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) पलवल जितेंद्र कुमार, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) होडल गजेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज पलवल लाजपत, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ए.के. कौशिक, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक रामअवतार, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डी.पी. कुलश्रेष्ठ, जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के सचिव विंग कमांडर कैलाश कुमार यादव (रिटायर्ड), तहसीलदार पलवल प्रदीप देशवाल, तहसीलदार चुनाव जयकिशन, उप आबकारी एवं एक्साइज आयुक्त गीता अंजली मौर, उप आबकारी बिक्री कर आयुक्त धर्मबीर सिंह दहिया, तहसीलदार रणसिंह, जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव बिजेंद्र सौरोत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed