{"_id":"5babcb8f867a557ed33fcfdf","slug":"141537985423-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से बाइक सवार मोबाइल फोन व नगदी लूट कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से बाइक सवार मोबाइल फोन व नगदी लूट कर भागे
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से बाइक सवार मोबाइल और पैसे छीनकर भागे
पलवल। कालेज से पैदल घर जा रही बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा से बाइक सवार तीन अज्ञात युवक मोबाइल फोन व पैसे छीनकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेश के अनुसार गांव जवां निवासी पूनम ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह शहर के सरस्वती कालेज की छात्रा है। 25 सितंबर की सुबह घर से कालेज आई थी। छुट्टी होने के बाद वह कालेज से बस स्टैंड की तरफ पैदल जा रही थी। बस स्टैंड पर करीब साढ़े तीन बजे एक बाइक पर तीन अज्ञात युवक आए और मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। पूनम के अनुसार उसके फोन के कवर में छह हजार रुपये रखे हुए थे। ब्यूरो
प्राइवेट बस चालक ने सरकारी बस के चालक से की मारपीट
पलवल। प्राइवेट बस से उतरकर सवारियां जब सरकारी बस में बैठने लगीं, तो प्राइवेट बस चालक का गुस्सा भड़क उठा। उसने सरकारी बस के परिचालक व चालक के साथ गाली-गलौज की और बस के साइड मिरर व रबड़ को तोड़ दिया। इतना ही नहीं दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित परिचालक की शिकायत पर नामजद आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुभाष के अनुसार फरीदाबाद डिपो में रोडवेज बस पर कार्यरत परिचालक सहजाद ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह रोडवेज बस पर परिचालक है और रामगोपाल चालक है। 25 सितंबर को वे अपनी बस में बल्लभगढ़ से सवारियां लेकर अलीगढ़ के लिए चले थे। जब उनकी बस पलवल पहुंची तो वहां पर एक प्राइवेट बस खड़ी हुई थी, जिसमें कुछ सवारियां बैठी थीं। सवारियां उस बस से उतरकर सरकारी बस में बैठने लगी। जिस पर प्राइवेट बस चालक गांव शोल्ड़ा निवासी सत्यप्रकाश ने पीड़ित व उसके चालक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बस में तोड़फोड़ करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। ब्यूरो