{"_id":"5ba922ed867a557fa9002dc6","slug":"141537811181-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति से गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति से गांजा बरामद
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति से गांजा बरामद
पलवल। सदर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध गांजे को बरामद किया है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण ने बताया कि वह गश्त कर रहे थे। उसी समय मुखबिर ने बताया कि एक व्यक्ति कार में गांजा लेकर आ रहा है एनएच-टू पर गांव फुलवाड़ी के समीप से गुजरेगा। सूचना मिलते ही गांव फुलवाड़ी के नाकाबंदी की गई और उक्त कार को काबू किया गया। कार से तलाशी के दौरान पुलिस को 26 किलो 740 ग्राम गांजा बरामद हुआ जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। जांच करने पर पाया गया कि आरोपी राजस्थान के भिवाड़ी जिले का निवासी ओमप्रकाश है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।