फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   आयुष्मान जन आरोग्य योजना का परिवहन मंत्री ने किया शुभारंभ

आयुष्मान जन आरोग्य योजना का परिवहन मंत्री ने किया शुभारंभ

Sun, 23 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान जन आरोग्य योजना का परिवहन मंत्री ने किया शुभारंभ
जिले के 58 हजार परिवारों को मिलेगा आयुष्मान जन आरोग्य योजना का लाभ
विज्ञापन

- परिवहन मंत्री ने आठ लाभार्थियों को बांटे गोल्डन कार्ड
पलवल। हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा है कि गरीब के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके अच्छे स्वास्थ्य के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत की शुरूआत की है। इस योजना से देश की लगभग 40 प्रतिशत आबादी को सीधा लाभ मिलेगा, जिसके तहत 10 करोड़ परिवारों के करीब 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार रविवार को नागरिक अस्पताल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारंभ पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रांची झारखंड से योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण भी एलईडी स्क्रीन पर लोगों को दिखाया गया।
परिवहन मंत्री ने कहा कि आज के समय में किसी भी बीमारी के इलाज पर काफी पैसा खर्च हो जाता है। गरीब परिवार कई बार आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण अच्छा इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीब लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पलवल जिला के 58 हजार परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना को पूरी तरह सफल बनाया जाएगा तथा प्रत्येक लाभार्थी को इसका लाभ देना सुनिश्चित किया जाएगा। योजना के लाभ के लिए सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान मित्र की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों को भी जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रति वर्ष प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये तक की सुविधा मिलेगी, जिसमें परिवार के सदस्यों की संख्या व उनकी उम्र पर कोई पाबंदी नहीं होगी। योजना के तहत इलाज से पहले व बाद में होने वाले खर्च शामिल किए जाएंगे। योजना के तहत दवा, निदान व परिवहन सहित सर्जरी, चिकित्सा व डे-केयर उपचार को कवर करने वाले एक हजार 350 मेडिकल पैकेज को परिभाषित किया गया है। योजना का लाभ कैश लैस व पेपर लैस दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने आठ लाभार्थियों, जिसमें कोंडल से राजेश, पलवल से सत्तो व संता, भनकपुर से विजय लक्ष्मी, वीरो, सूजवाडी से सुंदरी, अहरवां से कालू व सुनीता शामिल हैं, को गोल्डन कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम के बाद परिवहन मंत्री ने नागरिक अस्पताल भवन में आयुष्मान मित्र कक्ष का रिबन काटकर शुभारंभ किया तथा वहां बैठे कर्मचारियों से योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने कहा कि इस योजना के शुरू होने से अब कोई भी गरीब व्यक्ति अच्छे इलाज के लाभ से वंचित नहीं रह पाएगा। यह योजना गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर को सामान्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। इस योजना से बड़ी संख्या में गरीब लोगों को फायदा मिलेगा।

उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा ने बताया कि यह योजना जनहितैषी और जनकल्याणकारी है, जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशासन पूरी सक्रीयता से कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के लाभपात्रों का डाटा अपलोड करने में जिला पलवल प्रदेश में अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 की जनगणना के बाद इस योजना के तहत और लाभपात्र भी शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल ,सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिला पलवल में नागरिक अस्पताल के साथ-साथ जो प्राइवेट अस्पताल एंपैनल्ड किए गए हैं उनमें श्री सत्य सांई संजीवनी अस्पताल, पलवल अस्पताल व राहुल अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed