फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर डीसी ने ली राजनैतिक दलों की बैठक

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर डीसी ने ली राजनैतिक दलों की बैठक

Fri, 31 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर डीसी ने ली राजनैतिक दलों की बैठक
मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए राजनैतिक दलों की बैठक
विज्ञापन

पलवल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनीराम शर्मा ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2019 के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का 1 जनवरी 2019 को क्वॉलीफाइंग तिथि मानकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 1 सितंबर, 2018 से आरंभ किया जा रहा है। एक सितंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा रहा है। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2019 के संबंध में मतदाता सूचियों के प्रारंभ प्रकाशन बारे उपायुक्त एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने लघु सचिवालय पलवल में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनीराम शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला पलवल की तीनों विधानसभा चुनाव क्षेत्रों 82-हथीन, 83-होडल (अ0जा0) तथा 84-पलवल की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का 1 जनवरी 2019 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य दिनाक 1 सितंबर 2018 से आरंभ किया जा रहा है। 1 सितंबर 2018 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा रहा है। जबकि आपत्तियां फॉर्म नंबर 6 के साथ अक्तूबर ली जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी बी.एल.ओ. 22 सितंबर व 23 सितंबर 2018 (शनिवार व रविवार) तथा 13 अक्तूबर व 14 अक्तूबर 2018 (शनिवार व रविवार) को मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल अपने-अपने पार्टी के बूथ लेवल एजेन्ट (बी.एल.ए.)अवश्य नियुक्त करके उनकी सूची संबंधित ई.आर.ओ. तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, पलवल में भिजवाने का कष्ट करें बैठक में हथीन के एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एस.के. चहल, पलवल के एसडीएम व निर्वाचक पंजीयन अधिकारी जितेंद्र कुमार, होडल के एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी गजेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन, होडल के तहसीलदार गुरूदेव सिंह, चुनाव तहसीलदार जयकिशन, भाजपा नेता गंगालाल गोयल, पीए टू एमएलए लोकेश कुमार, के.के. गिल, रामकिशन सहित अन्य पार्टीयों के राजनैतिक प्रतिनिधि समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed