फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सडीएम ने दिए रास्ता खुलवाने के आदेश

सडीएम ने दिए रास्ता खुलवाने के आदेश

Thu, 23 Aug 2018 05:56 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
सडीएम ने दिए रास्ता खुलवाने के आदेश
एसडीएम ने दिए रास्ता खुलवाने के आदेश
विज्ञापन

पलवल। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने समाज शिक्षा और पंचायत अधिकारी को आदेश दिए हैं कि वो गांव होशंगाबाद में दबंग लोगों द्वारा बंद कराए गए रास्तों को खुलवाएं। गांव के सरपंच महेश कुमार, पंच विनोद, सुनील, हेमलता, जगबीर सिंह, विजय सिंह, चंदर, सरजीत, सोहनपाल, रणवीर सिंह, हरलाल, दीपक ने बृहस्पतिवार को एसडीएम को रास्ता खुलवाने के लिए ज्ञापन दिया था। ये रास्ते पहले ग्राम पंचायत ने ही बनाए थे।

बैठक में लिया शिक्षा के प्रसार करने का निर्णय
पलवल। भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन पलवल की बैठक प्रेमचंद गिरदावर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शिक्षा का प्रसार करने, समाज में एकता बनाने, मिट्टी कला का आधुनिकरण, मृत्यु भोज पर पूर्ण पाबंदी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। विस्तृत चर्चा करने के लिए दो सितंबर को प्रजापति मिलन समारोह बुलाया गया है। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में दीवान, चेतन, दीपक, चेतराम, होराम, जगदीश, संजय, सतवीर, प्रेम मास्टर, प्रेमचंद, अमीचंद, विनोद, रोहताश, राहुल, ओमकरण, बच्चू सिंह, देवेंद्र, महेश, डोरीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


सत्संग का हुआ आयोजन
पलवल। कोली समाज द्वारा गांव कुरथला में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का संयोजन जयपाल, जीतराम व कुक्कू ने किया। रोशन व पतराम नाथ के नेतृत्व में मनीराम मेवली की मंडी ने संतों की वाणी सुनाई। अमर सिंह, गजराज, रतीराम ठेकेदार के प्रवचन हुए। कोली समाज सुधार समिति के संस्थापक हवलदार दरियाब सिंह ने स्वरचित भजन प्रस्तुत किया। इससे पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि भी दी गई। वहीं गांव रहुपरा निवासी श्रीचंद के संयोजन भी सत्संग का आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed