फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   रोड एक्सीडेंट में एक की मौत दो घायल

रोड एक्सीडेंट में एक की मौत दो घायल

Sun, 05 Aug 2018 06:40 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट में एक की मौत दो घायल

विज्ञापन
सड़क दुघर्टना में एक की मौत दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। हथीन-सोहना स्टेट हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो घायल हो गए। एसएचओ हथीन कुलदीप के मुताबिक मढनाका गांव के निकट गांव के ही तीन लोग सड़क पर खड़े होकर बातें कर रहे थे। उसी दौरान तेज गति में आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में रोड पर खडे़ जोगिंदर की मौके पर ही मौत हो गई तथा रणजीत और तुलसी घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक की लाश का पोस्टमार्टम कराया तथा ड्राईवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार का हथीन के रजिस्ट्रेशन ऑथोरिटी का नंबर है। ड्राईवर को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ओएलएक्स पर गाड़ी का फोटो डालकर युवकों से साढ़े तीन लाख लूटे
-सहारनपुर से बुलाया था तीनों युवकों को
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। ओएलएक्स पर स्विफ्ट बीडीआई गाड़ी का फोटो डालकर बदमाशों ने सहारनपुर से दो लोगों को बुलाकर साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिये। पीड़ित युवकों ने बताया कि गाड़ी बेचने वाले युवकों ने मठेपुर गांव के निकट ले जाकर हथियार के दिखाकर तीन लाख पचास हजार रुपये कैश तथा दो मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन

एसएचओ हथीन कुलदीप ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहानपुर जिला के गांव खिड़का निवासी मुफज्जल खान ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि उसने ओएलएक्स पर एक स्विफ्ट बीडीआई गाड़ी देखी। ओएलएक्स पर आ रहे मोबाइल नंबर से उसने संपर्क किया तथा गाड़ी खरीदने की इच्छा प्रकट की। गाड़ी का 3 लाख 50 हजार में खरीदने का सौदा तय हो गया। वह अपने साथी चांदली के साथ शनिवार को सहारनपुर से हथीन आया। हथीन से उसे दो बाइक पर सवार तीन युवक छायंसा होते हुए मठेपुर साइड ले गए और हथियार दिखाकर तीन लाख पचास हजार रुपये कैश तथा दो मोबाइल बदमाशों ने लूट लिए। पीड़ित के बयान पर हथीन थाना पुलिस ने लूटपाट करने एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालदास का जन्मोत्सव मनाया
हथीन। लालदास महाराज के जन्मोत्सव के मौके पर श्रद्धालु भक्तों ने पालकी यात्रा निकाली तथा भजन कीर्तन किये। लालदास मंदिर के प्रवक्ता सुरेश चंद साध ने बताया कि सैंकडों भक्तों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed