फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   मेगा स्वास्थ्य कैंप में हुई 406 मरीजों की जांच

मेगा स्वास्थ्य कैंप में हुई 406 मरीजों की जांच

Fri, 27 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
मेगा स्वास्थ्य कैंप में हुई 406 मरीजों की जांच
मेगा स्वास्थ्य कैंप में हुई 406 मरीजों की जांच
विज्ञापन

- लोगों को ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां नि:शुल्क दी गई
- आयुष्मान भारत योजना के शुरू होने से गरीब ले सकेंगे अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ : मंगला
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला तथा पलवल के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को जैंदीपुरा मोहल्ला के बारातघर में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में लगे स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। मंगला व एसडीएम जितेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का मौके पर निरीक्षण भी किया।
दीपक मंगला ने कहा कि इस तरह का यह पहला मेगा चिकित्सा कैंप है। इस तरह के आयोजन से लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर भरपूर लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने के लिए प्रयासरत है। सिविल सर्जन डा. प्रदीप शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना आगामी 15 अगस्त से शुरू की जा रही है, जिसके तहत गरीब व कमजोर वर्ग के प्रत्येक परिवार को वार्षिक पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य से संबंधित आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस योजना के शुरू होने से गरीब परिवारों के व्यक्ति अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे।
विज्ञापन

शिविर में नेत्र, शिशु, दंत, गला व महिला रोग विशेषज्ञ की टीम ने लोगों की जांच की। यहां लगभग 406 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 44 दांतो के मरीज, 115 आंखों के मरीज देखे गए और साथ ही साथ मलेरिया, खून एवं शुगर की भी जांच कर दवाईयां नि:शुल्क वितरित की गई। आंखों की जांच के दौरान जो मोतियाबिंद के केस मिले, उनको सरकारी अस्पताल पलवल में नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया और बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने मरीजों को ओआरएस के पैकेट व जिंक की गोलियां भी बांटी। कैंप में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर मंगला तथा एसडीएम ने बच्चों को नेल कटर नि:शुल्क वितरित किए। इस अवसर पर पलवल मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, रामी सरपंच, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. विपिन, दंत सर्जन डा. सुषमा चौधरी, चिकित्सा अधिकारी डा. संजय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed