फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   14,000 beneficiaries did not collect the Happy Card.

Palwal News: शहर में बेखौफ दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा नियमों का उल्लंघन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
14,000 beneficiaries did not collect the Happy Card.
पांच माह में 5,144 चालान, करीब एक हजार वाहन इंपाउंड व चोरी की नौ मोटरसाइकिल बरामद
विज्ञापन



विपिन सैनी



पलवल।
शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की बढ़ती संख्या यातायात व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। बाजारों, व्यस्त चौराहों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर रोजाना बड़ी संख्या में ऐसे वाहन दौड़ते दिखाई देते हैं, जिन पर या तो नंबर प्लेट नहीं लगी होती या फिर नियमों के विपरीत और अस्पष्ट नंबर लिखे होते हैं। लगातार कार्रवाई और चालान के बावजूद यह प्रवृत्ति थमने का नाम नहीं ले रही है।



पुलिस प्रवक्ता संजय कदियान के अनुसार, जनवरी से मई तक जिले में बिना नंबर प्लेट वाले 5,144 वाहनों के चालान किए गए हैं। इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों से 33 लाख 60 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया, जबकि करीब एक हजार से अधिक वाहनों को इंपाउंड भी किया गया। इसके साथ ही चोरी के नौ दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


बस अड्डा चौक, आगरा चौक, रेलवे रोड़, लघु सचिवालय मार्ग, पुराना जीटी रोड़ और लाइनपार क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट वाले वाहन बड़ी संख्या में देखे जा सकते हैं। इनमें कई दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनने जैसे बुनियादी नियमों का भी पालन नहीं करते। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना या किसी वारदात के बाद ऐसे वाहनों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है, जिससे दोषियों तक पहुंचने में देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस का कहना है कि वाहन की नंबर प्लेट उसकी सबसे महत्वपूर्ण पहचान होती है। चोरी, झपटमारी, सड़क हादसे या अन्य आपराधिक मामलों में पुलिस जांच काफी हद तक वाहन नंबर पर निर्भर करती है। कई मामलों में सीसीटीवी फुटेज में वाहन दिखाई देने के बावजूद नंबर स्पष्ट न होने से आरोपियों तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है।




वर्जन



बिना नंबर प्लेट और नियमों के विपरीत नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई और तेज की जाएगी। लोगों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें। -धर्मेंद्र, ट्रैफिक एसएचओ, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article