फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पढ़ाई में मन न लगने पर छात्र ने ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या

पढ़ाई में मन न लगने पर छात्र ने ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या

Fri, 15 Feb 2019 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
पढ़ाई में मन न लगने पर छात्र ने ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या
पढ़ाई में मन न लगने पर ट्रेन के आगे कूदा छात्र, मौत
विज्ञापन

पलवल। जिले में बृहस्पतिवार की देर शाम एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
जांच अधिकारी धनसिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि जनोली फाटक के समीप एक शव पड़ा हुआ है। शव की पहचान कपड़ों से मिले कागजों के आधार पर हुई। मृतक गांव सहराला निवासी नवीन पुत्र नरेश था जोकि कक्षा 11वीं छात्र था। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में नवीन ने लिखा था कि पढ़ाई में उसका मन नहीं लगता है। उसने लिखा कि वह मां बाप से बहुत प्यार करता है और पढ़ाई में मन न लगने के कारण आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन




लाठी व डंडों से हमला कर किया घायल
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव पिंगौड में हुई महिलाओं के बीच आपसी कहासुनी में एक व्यक्ति पर लाठी-डंडा व रोड से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दंपती सहित तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रेमसिंह के अनुसार पलवल के गांव पिंगोड़ निवासी देवराज ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी व गांव निवासी महावीर की पत्नी श्यामवती के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई थी। इसी बात की रंजिश रखते हुए महावीर व उसकी पत्नी श्यामवती व उसके भाई मुकेश ने लाठी-डंडा व रोड़ लेकर पीड़ित पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed