फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 28 Jan 2019 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

पलवल। पलवल-अलावलपुर रोड पर नया गांव के पास तेज रफ्तार ट्राला की टक्कर से बाइक सवार 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के पड़ोसी की शिकायत पर ट्राला के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी संजीत के अनुसार पलवल के गांव अलावलपुर निवासी बालकिशन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पड़ोसी मनोज शादियों में टेंट लगाने का कार्य करता था। 27 जनवरी की दोपहर को मनोज पलवल से बाइक पर सवार होकर गांव आ रहा था। जब मनोज नया गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने मनोज को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक ट्राला को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर ट्राला के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

हुड़दंग कर रहे युवकों को रोका तो घर में घुसकर किया हमला
- प्रकाश विहार कालोनी का मामला, 12 नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश विहार कालोनी में रात के समय हुड़दंग करने वालों का विरोध करने पर युवकों ने घर में घुसकर पीड़ित व उसके साथी पर हमला कर दिया और जान से मारने की नियत से फायर किया। लेकिन पीड़ित गोली लगने से बाल-बाल बच गया और उक्त युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दर्जनभर नामजद व दस-बारह अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कृष्णलाल के अनुसार पलवल की प्रकाश विहार कालोनी निवासी यशपाल ने पुलिस में शिकायत में कहा है कि 26 जनवरी रात करीब दस बजे वह खाना खाकर घर में सोया हुआ था। उसी समय घर के बाहर जोर-जोर से आवाज आ रही थी। पीड़ित ने उठकर देखा तो दस-बारह युवक आपस में हुड़दंग कर रहे थे। उसने उक्त युवकों से कहा कि उसके बच्चों के पेपर चल रहे हैं और वे यहां पर शोर न करें। शोर करने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी बात पर हुड़दंग करने वालों में गांव कोंडल निवासी भूरा, नीरज, पन्ना, देवेंद्र, धर्मपाल, विष्णु, सूरज, भूपेंद्र, दीपक, राजेंद्र, गोपा, कृष्ण व दस बारह इनके साथियों ने मिलकर घर में घुसकर पीड़ित पर लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित पर गोली चलाई, लेकिन बाल-बाल बचा गया। इसी दौरान पीड़ित का साथी योगेश बचाने के लिए आया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed