{"_id":"5c0ea54abdec2241a9113d2b","slug":"131544463690-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में दहेज की मांग पूरी नही होने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में दहेज की मांग पूरी नही होने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित।
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांगे पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
पलवल। शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने व उसके साथ मारपीट कर घर से निकलाने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार के अनुसार गांव फिरोजपुर निवासी मोना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के गांव कपना निवासी महेश के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। लेकिन मोना के सुसराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं और अक्सर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। दहेज लाने में अमसर्थता जताने पर मोना को उसके पति महेश, ननंद आशा व रचना, सास ओमवती उर्फ लाली व ससुर ओमप्रकाश ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से भी निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस घर आने को कहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।