फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   गायों को पकड़वाकर भिजवाया गौशालाओं में

गायों को पकड़वाकर भिजवाया गौशालाओं में

Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
गायों को पकड़वाकर भिजवाया गौशालाओं में
गायों को पकड़कर गौशाला भेजा
विज्ञापन

पलवल। जिले में सड़कों पर घूमते लावारिस पशुओं को प्रशासन ने संरक्षण देने के लिए पकड़वाकर गौशालाओं में भिजवाना शुरू कर दिया है। इसके लिए गौसेवा धाम अस्पताल के अलावा पशु पालन विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद अधिकारी भी इस कार्य में योगदान दे रहे हैं।

बृहस्पतिवार की देर सांय रेलवे रोड पर सड़कों के पास ही खाली प्लाटों में बैठे गायों के झुंड से गायों को पकड़वाकर पिकअप गाड़ी में चढ़ा गौशालाओं में भिजवाया गया। जिला उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा के आदेश पर शुरू किए गए। इस अभियान के पहले दिन करीब आधा दर्जन गायों को पकड़वाकर गौशालाओं में छुड़वाया गया है। उपायुक्त ने बताया कि सड़कों पर घूमते बेसहारा पशुओं को खासकर गायों को गौशालाओं में भिजवाया जाएगा। सरकार इसके लिए गौशाला संचालकों को आर्थिक सहायता कर रही है, ताकि गायों के खाने के चारे का इंतजाम हो सके। इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे तथा कोशिश होगी कि जल्द ही जिला पलवल को पशु मुक्त बना दिया जाए। उन्होंने पशु पालकों से भी अपील की हैै कि वे गायों का दूध निकालने के बाद उन्हें खुला न छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed