{"_id":"5b814cc742c792466753114a","slug":"131535200455-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीबलदेव छठ मेला की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीबलदेव छठ मेला की तैयारियां शुरू
Updated Sat, 25 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
श्रीबलदेव छठ मेला की तैयारियां शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। श्रीबलदेव छठ मेला समिति के तत्वावधान में पलवल का ऐतिहासिक और प्राचीन श्री बलदाऊ छठ मेला एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम दो से 23 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, रास लीला, छप्पनभोग तथा भव्य झांकियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी समिति के प्रधान अनिल मोहन मंगला ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
उन्होंने बताया कि मेला माल गोदाम रोड स्थित दशहरा मैदान में लगाया जाएगा। इसके अलावा 10 सितम्बर से 15 सितम्बर कर श्यामाकुंज में वृन्दावन के कलाकार रासलीला का मंचन करेंगे। 15 सितम्बर को श्री दाऊजी मंदिर प्रांगण में बलदाऊ जी का जन्मोत्सव, भव्य फूल बंगला तथा छप्पनभोग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 16 सितम्बर को श्यामाकुंज में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर को विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा की आगवानी दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के मशहूर बैंड व राया की नपीरी आदि करेंगी।