फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दूधिया पर किया फरसा व लाठियों से हमला

दूधिया पर किया फरसा व लाठियों से हमला

Sun, 19 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दूधिया पर किया फरसा व लाठियों से हमला
दूधिया पर किया फरसा और लाठियों से हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हसनपुर थानांतर्गत गांव कामरका मोड़ पर रविवार की सुबह करीब छह बजे डेढ़ दर्जन लोगों ने एक दूधिया पर फरसा, लाठी और डंडों से हमला कर बुरी से तरह से पीटकर घायल कर दिया। घायल दूधिया को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। अभी घायल के बयान न होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार कामरका निवासी मुकेश दूध का काम करता है। वह रोजाना गांव से मोटरसाइकिल पर दूध बेचने के लिए जाता है। दो दिन पहले उसका गांव के कुछ लोगों से खेत में गाय घुसने को लेकर विवाद हो गया था। जो वहां लोगों ने आपस में फैसला कराने के बाद शांत करा दिया था। रविवार की सुबह जब मुकेश मोटरसाइकिल पर दूध बेचने के लिए निकला तो कामरका मोड़ पर गांव के ही करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने उसे रोक लिया तथा फरसा और लाठियों से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसे काफी चोट आई हैं। बताया गया कि फरसा लगने से उसके हाथ और शरीर पर भी काफी घाव हैं। मामले की सूचना मिलने के पुलिस अस्पताल तो पहुंच गई, लेकिन बयान न होने के कारण अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed