{"_id":"5b6d9af74f1c1b6f668b8925","slug":"131533909751-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक संस्था ने किया लावारिस शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक संस्था ने किया लावारिस शव का अंतिम संस्कार
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक संस्था ने किया लावारिस शव का अंतिम संस्कार
पलवल। नगर की हाल ही में गठित हुई सामाजिक संस्था करूणामयी ने शुक्रवार को एक लावारिस शव का विधिवत अंतिम संस्कार कर अपने सेवा प्रकल्प की शुरुआत कर दी। करूणामयी के गठन के बाद चेयरमैन मनोज छाबड़ा ने घोषणा की थी कि उनकी संस्था लावारिस शवों का विधि विधान से दाह संस्कार किया करेगी। रेलवे दुर्घटना में आए करीब 26 वर्षीय युवक का रसूलपुर रोड स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। मोक्षधाम के आचार्य कमल शर्मा ने विधिपूर्वक दाह संस्कार कराया। रेलवे पुलिस के चंद्रपाल कौशिक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर छाबड़ा के अलावा संरक्षक सतीश भूटानी, महासचिव रवि तेवतिया, उपाध्यक्ष धर्मपाल व सह कोषाध्यक्ष विनीत गुलाटी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।