{"_id":"5b5c8a764f1c1b05468b4a85","slug":"131532791414-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजनों के माध्यम से ग्रामीणों को दी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजनों के माध्यम से ग्रामीणों को दी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भजनों के माध्यम से ग्रामीणों को दी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
-गांव बंचारी में किया गया था रात्रि ठहराव
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के निर्देश पर गांवों में शुरू किए गए रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत जिले के गांव बंचारी में रात्रि ठहराव किया गया। इस अवसर पर विकास गीतों और प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म चलाकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत मुख्य अतिथि थे।
इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिला पलवल में एलिवेटेड पुल, सड़कों का चौड़ीकरण व सुधारीकरण, दूधौला में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, ग्रामीण क्षेत्रों में महाविद्यालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिला में चहुंमुखी विकास कार्य किए जा रहे हैं। विकास कार्यों को पूर्ण कराने में मुख्यमंत्री मनोहर लाले कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी सुरेन्द्र ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार गांव-गांव जाकर सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का विभाग की भजन पार्टियों द्वारा प्रचार व प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में बंचारी गांव के दाऊजी मंदिर में विशेष रात्रि ठहराव कार्यक्रम करके हरियाणा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार हर वर्ग की हितैषी है, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सपना है कि समाज की आखिरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी विकास का लाभ दिया जाए। इसके लिए उन्होंने अंत्योदय केन्द्र, सीएम विंडो, डिजिटल इंडिया, सक्षम योजना जैसी योजनाएं चलाकर लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया है। कार्यक्रम में भजन पार्टी लीडर शिब्बन व विक्रम मंडली के सदस्य मुकुट, जवाहर सिंह, खण्ड प्रचार कार्यकर्ता हरीचन्द और हेतराम तथा सिनेमा आपरेटर रामरूप ने कार्यक्रम में अपनी-अपनी अहम भूमिका निभाई।