फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   13-km-long traffic jam in Tawdu on the eve of Raksha Bandhan

Palwal News: रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर तावडू में लगा 13 किमी लंबा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
13-km-long traffic jam in Tawdu on the eve of Raksha Bandhan
सोहना रोड़ पर लगा जाम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार शाम शहर के पटौदी चौक से सोहना घाटी तक करीब 13 किलोमीटर लंबा भारी जाम लग गया, जिससे हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सामान्य दिनों में आधे घंटे में तय होने वाला यह सफर जाम के कारण 9 से 10 घंटे में पूरा हुआ। जाम इतना गंभीर था कि एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियां भी घंटों फंसी रहीं, जिससे आपात सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 10 बजे से ही पटौदी चौक, सोहना घाटी और आसपास के मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ने लगी। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। त्योहार से एक दिन पहले घरों को लौट रहे लोगों की भीड़ के कारण यातायात का दबाव और बढ़ गया। जाम में फंसे वाहन चालक घंटों तक अपनी जगह से आगे नहीं बढ़ सके। कई लोगों ने वैकल्पिक रास्तों का सहारा लिया, लेकिन वहां भी दबाव बढ़ने से कोई राहत नहीं मिली। जाम के कारण सबसे अधिक परेशानी मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को हुई। घंटों तक एंबुलेंस के फंसे रहने से मरीजों और परिजनों में चिंता बनी रही। दमकल विभाग की गाड़ियों के फंसने से आपात स्थिति में समय पर पहुंचने को लेकर भी सवाल खड़े हुए।
विज्ञापन

घंटों जाम में फंसे सरपंच प्रतिनिधि अजहरुद्दीन, प्रताप गोगजाका और वाहन चालक दीन मोहम्मद, हरबीर सिंह, रामकुमार ने बताया कि 13 किलोमीटर का रास्ता तय करने में 9 से 10 घंटे लगे, जो यातायात व्यवस्था की बदहाली को दर्शाता है। वहीं, मामले को लेकर भवन एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, शिकारपुर चौराहे पर कुछ काम चल रहा है, यह भी जाम का एक कारण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed