{"_id":"5c3cc6edbdec2273620207fb","slug":"121547486957-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, तो दूसरे ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, तो दूसरे ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत
- पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। राजमार्ग पर दुधौला चौक के पास सड़क दुर्घटना में टाटा 407 चालक की मौत हो गई। जबकि पलवल स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
पहली घटना में सदर थाना में कार्यरत हेड कांस्टेबल कुशल कुमार के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला जालौन के गांव पतराही निवासी पप्पू ने अपनी शिकायत में बताया है उसका बड़ा भाई शिवनायक(35) टाटा-407 पर चालक था। 12 जनवरी को शिवनायक अपनी गाड़ी में ग्वालियर से माल भरकर दिल्ली के लिए चला था। रात में राजमार्ग पर दुधौला चौक के पास दुधौला की तरफ से आ रही कार को बचाने के चक्कर में ईको कार से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में लगी चोटों के कारण शिवनायक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
दूसरी घटना में जीआरपी में कार्यरत एएसआई हीरालाल ने बताया कि पलवल स्टेशन के पास 55 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। मृतक ने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और सलेटी रंग का स्वेटर पहना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।