{"_id":"5c1bccc8bdec2257171e7d17","slug":"121545325768-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाईएमसीए केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाईएमसीए केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाईएमसीए केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए
होडल। गांव भुलवाना स्थित वाईएमसीए ग्रामीण सामुदायिक विकास केंद्र में बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र - छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आयोजित कार्यक्रम में संस्था चेयरमैन संदीप अरोडा, बोर्ड सदस्य प्रकाश मनक, नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर सोबस जोसफ, अधिवक्ता मोहनश्याम बैनीवाल, राजकुमार अग्रवाल, असीमराज जीनस, आलोक, डिनाईल बुद्ध मसीह, टीएस जोसफ आदि द्वारा रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शांता क्लोज बने व्यक्ति ने बच्चों टाफी वितरित कर क्रिसमस डे की बधाई दी। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए हरियाणवी डांस को दर्शकों ने काफी सराहा। कार्यक्रम में छात्रा, शिक्षकों व सैंकडों अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
बिजली का करंट लगने से गाय की मौत
होडल। हसनपुर चौक रोड स्थित अशोका गार्डन के सामने बिजली का करंट लगने एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना बिजली विभाग को दी। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। अग्रसैन चौक से हसनपुर चौक तक जाने वाले सडक मार्ग पर बिजली आपूर्ति के लिए अशोका गार्डन के सामने बिजली का ट्रांसफामर लगा हुआ है। जो सडक मार्ग पर काफी नीचा है। बृहस्पतिवार को एक गाय उक्त ट्रांसफार्मर पर लगे तारों की चपेट में आ गई इसके करंट से गाय की मौत हो गई। करंट से गाय की मौत की जानकारी मिलते ही आसपास की कॉलोनी के काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए और मामले की सूचना बिजली विभाग को दी। उधर इस बारे में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता बदन सिंह का कहना है कि उक्त सड़क मार्ग को निर्माण के दौरान ऊंचा उठा दिया गया है जिसके कारण बिजली का ट्रांसफार्मर भी नीचा हो गया है। फ्यूज नीचा होने के कारण गाय इसकी चपेट में आ गई। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर को ऊंचा उठवाया जाएगा।