फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   14 वर्षीय नाबालिग लड़की का दो युवकों द्वारा अपहरण, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी।

14 वर्षीय नाबालिग लड़की का दो युवकों द्वारा अपहरण, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी।

Tue, 18 Dec 2018 06:59 PM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
14 वर्षीय नाबालिग लड़की का दो युवकों द्वारा अपहरण,  दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी।
अपहरण कर नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

- किसी को बताने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
- रात को घर के बाहर किसी काम से निकली थी नाबालिग
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। रात को घर से किसी काम से घर से बाहर निकली नाबालिग का गांव के दो युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध कर घर बताने की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला थाना प्रभारी कमला देवीने बताया कि पीड़िता ने अभी नाबालिग है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि 14 दिसंबर की रात घर पर सब सोए हुए थे। उसी दौरान उसकी बेटी शौचालय जाने के लिए घर से बाहर निकली। किसी को कोई परेशानी न हो इसलिए उसने किसी को नहीं जगाया और अकेली की घर से बाहर निकल गई। उसी समय गांव निवासी सैफली व मुफीद ने उसे अकेला देख अपहरण कर लिया। इसके बाद वह पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी सी सुबह हुई तो वह मौके से फरार हो गए और उससे कहा कि अगर पीड़िता ने इसके बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। सुबह जैसे-तैसे बदहवास अवस्था में वह घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों की मदद से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने पीड़ित की बेटी की डॉक्टरी जांच कराई है जहां पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed