फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दुकानदार से मारपीट कर दी गोली मारने की धमकी

दुकानदार से मारपीट कर दी गोली मारने की धमकी

Wed, 05 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार से मारपीट कर दी गोली मारने की धमकी
दुकानदार से मारपीट कर गोली मारने की धमकी
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुकान पर बैठे एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देेने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी प्रेम सिंह के अनुसार गांव असावटी निवासी सलीम ने पुलिस को बताया कि गांव में ही बिजली के सामान की दुकान है। प्रतिदिन की तरह गत एक दिसंबर सलीम अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय गांव निवासी अजय आया और आते ही गाली देने लगा। सलीम ने जब अजय का विरोध किया तो सलीम ने उसके साथ मारपीट की। ब्यूरो
--------------------
घर में घुसकर दंपती पर किया हमला
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अमरौली में सात लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से दंपती पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी खेमचंद के अनुसार गांव अमरौली निवासी सेरकराम ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव निवासी बिजेंद्र से गत 27 नवंबर को खेतों पर झगड़ा हो गया था। उसी बात की रंजिश रखते हुए बिजेंद्र ने अपने साथी बेघराज, बुद्धन, अरुण, राजन, अमीत, बेदी व शिवनारायण के साथ मिलकर हमला किया। ब्यूरो
विज्ञापन

---------------------------
संदिग्ध हालात में छात्र लापता
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत से 17 वर्षीय छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हरीचंद के अनुसार गांव घोड़ी निवासी जोगेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पुत्र रोहित पढ़ाई करने के लिए न्यू कॉलोनी स्थित सरस्वती अपार्टमेंट फ्लैट में रह रहा था। गत चार दिंसबर को रहित बैगर कुछ बताए कहीं चला गया। जिसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed