{"_id":"5c07c94fbdec22418d761de3","slug":"121544014159-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पटाखे वाले साइलेंसर लगाने वालों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पटाखे वाले साइलेंसर लगाने वालों की खैर नहीं
Updated Wed, 05 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पटाखे वाले साइलेंसर लगाने वालों की खैर नहीं
होडल। अब बुलेट पर पटाखे वाले साइलेंसर लगाने वालों की खैर नहीं। पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कौशिक के आदेश पर अब इन बाइक सवारों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए इनकी धड़ पकड़ शुरू की है। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुंडकटी पुलिस चौकी प्रभारी शेर सिंह ने इन पटाखों के साइलेंसर वाली आधा दर्जन बाइको सहित दो दर्जन बाइक सवारों पर कार्रवाई की है और इन बाइकों के साइलेंसर बदलवाए गए। चौकी प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर अभियान चलाया गया है। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलवल की तरफ आती व जाती हुई बाइको को पुलिस ने पकड़ी। इन बाइकों पर पटाखे वाले साइलेंसर लगे थे। चौकी प्रभारी का कहना है कि शहर व आसपास में इस तरह के वाहनों की वजह से लोग परेशान हैं। आए दिन शिकायतें एसपी के पास पहुंच रही थीं। इसे देखते हुए ही अब यह अभियान शुरू किया गया है। युवाओं में इस तरह की बाइकों का प्रचलन ज्यादा है।
लिखकर देना पड़ रहा है
जिन बाइकों से साइलेंसर मिले हैं। उन बाइकों के मालिकों से लिखवाया जा रहा है कि यदि उनकी बाइक में दोबारा पटाखे वाला साइलेंसर मिला तो बाइक को सीज कर दिया जाएगा। प्रभारी ने युवाओं को कड़ी नसीहत देते हुए कहा है कि यदि किसी की बाइक पर पटाखे वाला साइलेंसर लगा है, तो उसे भी उतरवा दें। पुलिस का अभियान अब लगातार चलेगा।