फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   विवाहिता को मारपीट कर तथा दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला दर्ज।

विवाहिता को मारपीट कर तथा दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला दर्ज।

Mon, 29 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को मारपीट कर तथा दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला दर्ज।
विवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना में घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन

पलवल। शादी में नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हथीन गेट चौकी इंचार्ज एएसआई संजय कुमार ने बताया कि पलवल के जैंदीपुरा मोहल्ला निवासी शीतल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी गत 25 फरवरी वर्ष 2018 को दिल्ली के शाहदरा निवासी विशाल के साथ हुई थी। शादी में पीड़िता के मायके वालों ने हैसियत अनुसार दान-दहेज भी दिया था लेकिन पीड़िता के सुसराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और वे पीड़िता से दहेज में 50 हजार रुपये नकद लाने की मांग करने लगे। जब उसने इस बात का विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।


छींटाकशी का विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट, मामला दर्ज
पलवल। देवी लाल पार्क के समीप बाइक सवार मनचलों ने एक युवती और उसकी भाभी पर छींटाकशी करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया जो मनचलों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल पुष्पा ने बताया कि पीड़िता 28 अक्तूूबर की शाम कैंप मार्केट से वापस घर आ रही थी तो देवी लाल पार्क के समीप बाइक पर तीन अज्ञात युवक आए और अश्लील फब्ती कसने लगे। पीड़िता ने मनचलों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तो मनचले छेड़छाड़ करने लगे। इसके बाद विरोध करने पर मनचले मारपीट पर उतारू हो गए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed