{"_id":"5b856d5d42c792463c050b96","slug":"121535470941-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पांच के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में पांच के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में पांच के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। शादी में नकदी और कार न मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी ससुराल पक्ष से पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी नरेंद्र के अनुसार नयागांव फजलपुर निवासी कृष्णा पुत्री मूलचंद ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी फरीदाबाद के लकड़पुर गांव निवासी चंदरपाल के साथ हुई थी। पीड़िता के पिता ने शादी में हैसियत अनुसार दान-दहेज भी दिया था। लेकिन पीड़िता के ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हैं और अक्सर दहेज में तीन लाख रुपये नगद व एक कार लाने की मांग करते रहते हैं। पीड़िता द्वारा दहेज लाने में असमर्थता जताने पर उसे उसके पति, सास राजवती, ननंद रजनी, ससुर गजेसिंह व देवर सन्नी ने मारपीट कर तथा जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस घर आने को कहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।