{"_id":"5b7c1b6542c7924651654449","slug":"121534860133-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन की टक्कर से मोटरसाइकि सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन की टक्कर से मोटरसाइकि सवार युवक की मौत, दो घायल
Updated Tue, 21 Aug 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। राजमार्ग पर बघौला गांव के पास एक वैन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला सहित दो लोग घायल हो गए। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए तथा घायलों को उपचार के लिए फरीदाबाद अस्पताल में भिजवा दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जय माता वाला मोहल्ला निवासी संजय मोटरसाइकिल पर फरीदाबाद की तरफ जा रहा था। उसके साथ नत्थीराम व शांति देवी नामक महिला भी बैठी हुई थी। जब वे बघौला गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आई एक वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे। वैन चालक वैन को लेकर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक संजय की मौत हो चुकी थी। जबकि नत्थीराम व शांति देवी की हालत गंभीर थी। पुलिस ने संजय की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया तथा घायलों को उपचार के लिए फरीदाबाद के अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।