फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   कानूनी साक्षरता शिविरों के माध्यम से किया जा रहा जागरूक

कानूनी साक्षरता शिविरों के माध्यम से किया जा रहा जागरूक

Fri, 03 Aug 2018 06:28 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
कानूनी साक्षरता शिविरों के माध्यम से किया जा रहा जागरूक

विज्ञापन
कानूनी साक्षरता शिविरों के माध्यम से किया जा रहा जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से विभिन्न गांवों में कानूनी साक्षरता अभियान के तहत माइक्रो कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें पैनल अधिवक्ता, सक्षम युवा, स्काउटस एवं गाइड वालियन्टर, ग्राम सचिव व संबंधित विभागों के अधिकारी ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लाभ पात्रों की चिन्हित किया जा रहा है।

मुख्य न्यायिक दण्डाधिकरी डॉ. कविता कम्बोज ने बताया कि इसी के तहत चार अगस्त को पैनल अधिवक्ता अनुराधा गांव बामनीखेड़ा में आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पैनल अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार गुदराना में औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग व जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारी, पैनल अधिवक्ता हंसराज गांव दीघोट में कॉमन सर्विस सैन्टर व इलैक्ट्रीसिटी विभाग, पैनल अधिवक्ता हरमीत कुमारी गांव गहलब में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी व शिक्षा विभाग के अधिकारी, पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत गांव कौडल में जिला कल्याण एवं जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी,पैनल अधिवक्ता लाल सिंह गांव डकौरा में वन विभाग के अधिकारी,पैनल अधिवक्ता मनजुल कुमार गांव तुमसरा में पुलिस विभाग व रैडक्रास सोसायटी, पैनल अधिवक्ता मनोज रावत गांव पिंगौड़ में रेनीवेल व आपदा प्रबंधन विभाग,पैनल अधिवक्ता नारायण सिंह गांव बंचारी में कानूनी जानकारी देंगे। पैनल अधिवक्ता एन.के. भाटी गांव रूंधी में खादय एवं आपूर्ति विभाग,पैनल अधिवक्ता फुलवाश गांव मितरौल गांव मितरोल में वैलफेयर चाइल्ड व वोमैन चाइल्ड, पैनल अधिवक्ता रनसिंह गांव औरंगाबाद में कृषि व जिला कार्यक्रम के अधिकारी तथा पैनल अधिवक्ता एन.एस. शर्मा गांव लोहिना में अग्रणी बैक व राज्य परिवहन विभाग के अधिकारी गांव में जाकर विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देंगे। पात्र व्यक्तियों का चयनित भी किया जाएगा। जिन्हें 31 अगस्त को होने वाले अधिकारों का मेला में योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed