{"_id":"5b5b2f3e4f1c1b0c718b67bc","slug":"121532702526-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर और दुकान बन गए तालाब, स्कूल परिसर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर और दुकान बन गए तालाब, स्कूल परिसर में जलभराव
Updated Fri, 27 Jul 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
घर और दुकान बन गए तालाब, स्कूल परिसर में जलभराव
- बारिश बनी मुसीबत : जिले की बिगड़ी सूरत, सरकारी विभागोें का भी बुरा हाल
- प्रशासन और नगर परिषद ने नहीं ली जलमग्न शहर की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिले में दो दिन पहले हुई बरसात के बाद पलवल की सूरत पूरी तरह से बिगड़ी नजर आ रही है। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। जहां घरों और दुकानों में पानी घुसने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है वहीं, स्कूल परिसर में पूरी तरह से जलभराव हो गया, जिसकी वजह से स्कूल में एक भी बच्चा नहीं पहुंचा। ये कम नहीं था, सरकारी विभागों का इससे ज्यादा बुरा हाल है। विभागोें कार्यालयों में भी पानी का भराव हो गया है। सचिवालय व न्यायिक परिसर के मुख्य द्वार पर पानी भर गया। हालांकि, वकीलों ने इस मामले में प्रशासन से मिलकर जलभराव से निपटने के इंतजाम करने की मांग की है।
खास बात यह है कि पूरा शहर जलमग्न है, लेकिन प्रशासन व नगर परिषद का कोई भी अधिकारी शहर की हालत देखने नहीं आया है। लोगों में नगर परिषद व प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है।
पलवल में दो दिन के अंदर 95 एमएम, होडल में 99 एमएम, हथीन में 62 एमएम और हसनपुर में सबसे ज्यादा 120 एमएम बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुुसार, अभी दो दिन और बरसात के इसी तरह से होने का अनुमान है। यदि बरसात इसी तरह होती रही तो लोगों का शहर के अंदर घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, कृषि विभाग इस बरसात को फसलों के लिए बेहद लाभकारी मान रहा है। कृषि सलाहकार डॉ. महावीर मलिक का कहना है कि कपास की फसल में पानी 24 घंटे से ज्यादा न रुकने दें, इसके अलावा सभी फसलों के लिए यह बरसात वरदान बनकर आई है।