फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बरसात ने बिगाड़ी पलवल की सूरत। शहर हुआ पानी-पानी

बरसात ने बिगाड़ी पलवल की सूरत। शहर हुआ पानी-पानी

Fri, 27 Jul 2018 05:28 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
बरसात ने बिगाड़ी पलवल की सूरत। शहर हुआ पानी-पानी
घर और दुकान बन गए तालाब, स्कूल परिसर में जलभराव
विज्ञापन


पलवल। जिले में दो दिन पहले हुई बरसात के बाद पलवल की सूरत पूरी तरह से बिगड़ी नजर आ रही है। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। जहां घरों और दुकानों में पानी घुसने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है वहीं, स्कूल परिसर में पूरी तरह से जलभराव हो गया, जिसकी वजह से स्कूल में एक भी बच्चा नहीं पहुंचा। ये कम नहीं था, सरकारी विभागों का इससे ज्यादा बुरा हाल है। विभागोें कार्यालयों में भी पानी का भराव हो गया है। सचिवालय व न्यायिक परिसर के मुख्य द्वार पर पानी भर गया। हालांकि, वकीलों ने इस मामले में प्रशासन से मिलकर जलभराव से निपटने के इंतजाम करने की मांग की है।
खास बात यह है कि पूरा शहर जलमग्न है, लेकिन प्रशासन व नगर परिषद का कोई भी अधिकारी शहर की हालत देखने नहीं आया है। लोगों में नगर परिषद व प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है।
विज्ञापन

पलवल में दो दिन के अंदर 95 एमएम, होडल में 99 एमएम, हथीन में 62 एमएम और हसनपुर में सबसे ज्यादा 120 एमएम बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुुसार, अभी दो दिन और बरसात के इसी तरह से होने का अनुमान है। यदि बरसात इसी तरह होती रही तो लोगों का शहर के अंदर घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, कृषि विभाग इस बरसात को फसलों के लिए बेहद लाभकारी मान रहा है। कृषि सलाहकार डॉ. महावीर मलिक का कहना है कि कपास की फसल में पानी 24 घंटे से ज्यादा न रुकने दें, इसके अलावा सभी फसलों के लिए यह बरसात वरदान बनकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed