फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   12 special booths will be built in all three assemblies of Palwal

Palwal News: पलवल की तीनों विधानसभाओं में बनेंगे 12 विशेष बूथ

Mon, 23 Sep 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 23 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
12 special booths will be built in all three assemblies of Palwal
- एक-एक पिंक, यूथ, दिव्यांग तथा आदर्श बूथ बनाए जाएंगे हर विधानसभा में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से मतदान के लिए जिले की तीनों विधानसभाओं में पिंक, मॉडल, यूथ तथा दिव्यांगों के लिए बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से विशेष इंतजाम किए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए बनाए जाने वाले बूथों पर जहां व्हीलचेयर तथा रैंप बनाए जा रहे हैं। वहीं, पिंक तथा आदर्श बूथों को गुलाबी रंग से तथा पुष्पों से सजाया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से अधिकारियों को इन बूथों को बनाने के लिए विशेष हिदायतें जारी की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पलवल, होडल तथा हथीन विधानसभा में एक-एक पिंक बूथ, एक-एक आदर्श बूथ, एक-एक यूथ तथा एक-एक दिव्यांगों के लिए बूथ बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के बूथों पर व्हील चेयर के अलावा स्वयंसेवक भी तैनात किए जाएंगे, ताकि दिव्यांगों को लाने-ले जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि जिले में बनाए जाने वाले बूथों के अंदर पेयजल व बिजली की भी व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। शौचालय की भी विशेष रूप से व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed