फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण करने का लगाया आरोप

सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण करने का लगाया आरोप

Thu, 07 Feb 2019 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण करने का लगाया आरोप
सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जनस्वास्थ्य शाखा की स्थानीय इकाई की बैठक बृहस्पतिवार को रसूलपुर रोड स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में 21 फरवरी को होने वाले दिल्ली संसद कूच की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के मुख्य संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल व यूनियन के केंद्रीय कमेटी के सदस्य योगेश शर्मा ने राज्य सरकार पर सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है। रेनीवेल परियोजना के तहत वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि विभाग में किसी भी कच्चे कर्मचारी को नौकरी से हटाया गया तो तेज आंदोलन किया जाएगा। डंगवाल ने बताया कि केंद्र की सरकार पुरानी पेंशन को बहाल नहीं कर रही है। नई पेंशन स्कीम को कर्मचारियों पर लागू करके उनके बुढ़ापे के सहारे को छीना जा रहा है। बैठक को शाखा के वरिष्ठ प्रधान डालचंद शर्मा, गुरुदत्त शर्मा, महावीर भाटी ने संबोधित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed