फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पहले महिला से फोन लूटा,फिर डाटा किया वायरल

पहले महिला से फोन लूटा,फिर डाटा किया वायरल

Fri, 11 Jan 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
पहले महिला से फोन लूटा,फिर डाटा किया वायरल
महिला से फोन लूटकर फोटो किया वायरल
विज्ञापन

पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों द्वारा महिला से फोन लूटने और लूटे गए फोन से पीड़िता के फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जोगेंद्र के अनुसार जवाहर नगर कैंप में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है 31 दिसंबर को वह किसी काम से मार्केट आई हुई थी। जहां बाइक सवार दो युवक हेलमेट लगाकर आए और फोन लूटकर फरार हो गए। आरोप है कि लुटेरे उसके फोन में रखे फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

किशोर से कुकर्म, 5 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच युवकों द्वारा एक किशोर के साथ बारी-बारी से कुकर्म करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने किशोर के पिता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी टेक सिंह के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 10 जनवरी की शाम करीब चार बजे उसका 12 वर्षीय बेटा अपनी साइकिल लेकर किसी काम से मंदिर की तरफ जा रहा था। उसी दौरान गांव निवासी कपिल, सागर, गौरव, पवन और सुनील ने उसे पकड़ लिया और स्कूल के पीछे ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ बारी-बारी से कुकर्म किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed