{"_id":"5c013a3dbdec22416a475180","slug":"11543584317-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाईएमसीए केंद्र में दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाईएमसीए केंद्र में दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Updated Fri, 30 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू
होडल। भुलवाना स्थित वाईएमसीए केंद्र में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन कई गांवों की टीमों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर तहसीलदार गुरदेव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। तहसीलदार, वाईएमसीए प्रोजेक्ट अधिकारी साबस जोसफ, मैच रैफरी भूषण, गंगालाल डीपी, राजेंद्र सिंह द्वारा फीता काटकर मुकाबले का शुभारंभ किया गया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बंचारी और गहलब की टीम के बीच हुए मुकाबले में बंचारी की टीम ने जीत दर्ज की। वाईएमसीए और गौडोता टीम के बीच मुकाबले में गौडोता की टीम ने जीत हासिल की। दूसरे ग्रुप में पलवल कोचिंग सेंटर और मथुर जेएलऐ कॉलेज के बीच मुकाबले में पलवल कोचिंग सेंटर की टीम, बहीन और बंचारी की टीम में बंचारी, डकौरा और बंचारी के बीच हुए मुकाबले में बंचारी की टीम ने जीत हासिल की। तीसरे ग्रुप में शहीद भगत सिंह क्लब भिडूकी और गोडोता में गोडोता की टीम, विद्या आनंद स्कूल और सिद्ध बाबा क्लक में सिद्ध बाबा क्लब की टीम, स्पोर्ट क्लब औरंगाबाद और महीलाल क्लब के बीच मुकाबले में महीलाल क्लब ने जीत हासिल की।