{"_id":"5b5b56bc4f1c1b6f548b6ea3","slug":"11532712636-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूमोकोकल वैक्सीन को लेकर हुई वर्कशाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूमोकोकल वैक्सीन को लेकर हुई वर्कशाप
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूमोकोकल वैक्सीन को
लेकर वर्कशाप आयोजित
पलवल। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को पप्पन प्लाजा में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा न्यूमोकोकल वैक्सीन पर एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. प्रदीप शर्मा, उप-सिविल सर्जन डा. रेखा सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. योगेश मलिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डा. नकीब सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
डा. प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस टीके को सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में नियमित टीकाकरण में शामिल कर दिया जाएगा तथा इसके अंतर्गत सभी डेढ़ महीने के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। सिविल सर्जन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना अहम योगदान दें ताकि सभी बच्चों का टीकाकरण कर अभियान को सफल बनाया जा सके। कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन के डा. संजीव तोमर ने पी.सी.वी. टीके के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीका निमोनिया और दिमागी बुखार जैसी गंभीर बीमारियों से बच्चों को बचाता है। इस अवसर पर डा. सुषमा चौधरी भी मौजूद रहीं। ब्यूरो