फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पानी निकासी न होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

पानी निकासी न होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 16 Jan 2019 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
पानी निकासी न होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
पानी निकासी न होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- समाधान न होने पर नगर परिषद का करेंगे घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। शहर के वार्ड नंबर 11 के लोग सीवर के गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने पर बुधवार को उबल पड़े। नाराज लोगों ने सरकार व नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोगों ने स्थानीय विधायक और उनके चेयरमैन पुत्र पर विकास कार्य में पक्षपात करने का आरोप लगाया।
शहर की रोहता पट्टी, घारम पट्टी वार्ड 11 के रहने वाले लोगों के लिए सड़क पर बहता सीवर का गंदा पानी बीते दो वर्ष से आफत बना हुआ है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पिछले कई महीने से सीवर का गंदा पानी एक जगह जमा रहता है। जो बीमारी व हादसों का कारण बनता है। बार-बार की गुहार व शिकायतों के बावजूद सरकार और नगर परिषद प्रशासन द्वारा मामले का कोई संज्ञान न लेने के कारण स्थानीय लोगों ने बुधवार को नगर परिषद प्रशासन चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। पहले भी स्थानीय लोग सड़क पर गंदे जमा होने के कारण अपना विरोध जता चुके हैं।
विज्ञापन

कई महीनों का समय बीत जाने के बाद भी पानी निकासी पर कोई कार्यवाही नहीं होने से नाराज लोगों ने घारम पट्टी व रोहता पट्टी के वार्ड पार्षद सतवीर और नंबरदार रामकरण के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगो का यह है कहना
रिषपाल, गिरधर, धनसिंह, साधु, रूपचंद, खेमचंद फौजी, मोहन, रामा, पिस्ता, हरमुखी, राजी, वीना, कविता आदि ने बताया कि कालोनियों को जाने वाली सड़क का इतना बुरा हाल है कि वहां कई बार हादसे हो चुके हैं। घरों में पानी भरा हुआ है जिससे बीमारियां फैल रही हैं। क्षेत्र के मौजूदा विधायक उदयभान ने वायदा किया था कि इस समस्या से निजात दिलवाई जायेगी। नगर परिषद में उनका बेटा राजगोपाल चेयरमैन बना हुआ है जो विकास कार्यों पर कोई ध्यान नहीं देता जिससे शहर के लोग नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हो रहे हैं। इस बारे में जिला अधिकारियों और नेताओं को बता चुके हैं, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। दूसरी ओर बाला जी मंदिर की सड़क पर भी दो वर्ष से गंदा पानी भरा हुआ है। जलनिकासी के लिए कई दफा नगर परिषद अधिकारियों से लिखित में आवेदन देकर मांग की गई है। लेकिन उसके बाद भी उन पर कोई असर नहीं हुआ है। इस कारण मजबूर होकर गंदे पानी के बीच खड़े होकर मांग करना पड़ रही है। अगर मांगों को परिषद द्वारा जल्द पूरा नहीं किया गया तो जल्द नगर परिषद का घेराव करेंगे।


लोगों को जल्द इस समस्या से निजात दिलवाया जाएगा। पानी निकासी को लेकर एक नाली के लिए जल्द एक टेंडर निकला जा रहा है जिससे समस्या का समाधान हो जाएगा। - राजगोपाल, नगर परिषद के चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed