{"_id":"5bf44738bdec2269ad754e1a","slug":"111542735672-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मामले में अभी भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के मामले में अभी भी पुलिस के हाथ खाली
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के मामले में अभी भी पुलिस के हाथ खाली
हथीन। सस्ते में कार दिलाने का लालच देकर चैन्नई के युवकों से लूट के मामले में पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ है। फिलहाल पुलिस पीड़ितों से आरोपियों की पहचान के लिए उनकी वेषभूषा जान रही है। हालांकि आरोपियों द्वारा जिन नंबर से फोन किया गया था। उन नंबरों को पुलिस ने सर्विलांस पर लगा दिया है। थाना प्रभारी बहीन रामदयाल ने बताया कि पीड़ित बिनोठा कुमार उसके पिता डी.गोहानाथन और भाई के कन्नन तमिलभाषी हैं। उनसे अपराधियों की डील-डौल, भाषा, उम्र व हाइट के बारे में पूछताछ की गयी। ऐसी घटनाओं में संलिप्त रहे बदमाशों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। ब्यूरो