{"_id":"5baa6c0e867a557eb1676511","slug":"111537895438-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में दी शिक्षकों को किशोरावस्था शिक्षा के बारे में जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में दी शिक्षकों को किशोरावस्था शिक्षा के बारे में जानकारी
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों को दी किशोरावस्था शिक्षा की जानकारी
पलवल। राष्ट्रीय युवा खेल परिसर गदपुरी में मंगलवार को एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हथीन और होडल ब्लाक के अध्यापकों को किशोरावस्था शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग की ओर से प्रशिक्षण देने के लिए पहुंचे कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार और उमा सुंदरी ने किशोरावस्था की शिक्षा के बारे में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्य प्रशिक्षक रहमदीन और भारत भूषण ने बताया कि वर्तमान में किशोरों को किशोरावस्था शिक्षा की जानकारी दी जानी बहुत जरूरी है। आजकल के बदलते दौर में किशोरों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अपनी कई समस्याओं के समाधान के बारे में वह अपने किसी नजदीकी से बात करते हुए भी कतराते हैं। ऐसे में स्कूल शिक्षक और अभिभावक उनकी मदद कैसे करें, इसके बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर डीओसी सरोजबाला, सिद्घार्थ मोहंती, सुभाष, युसूफ, धनराज, देशराज, मेहरबान, मच्छिन्द्र आदि मौजूद रहे।