{"_id":"5ba681cf867a557fff73095b","slug":"111537638863-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के 6 निजी अस्पतालों में लाभार्थियों का नि:शुल्क इलाज।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के 6 निजी अस्पतालों में लाभार्थियों का नि:शुल्क इलाज।
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का 6 निजी अस्पताल में होगा निशुल्क उपचार
होडल । आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकारी अस्पतालों के साथ ही जिले के 6 निजी अस्पतालों में लाभार्थियों का नि:शुल्क इलाज होगा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार रविवार शहीदी दिवस के मौके पर आयुष्मान भारत योजना कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने शनिवार को कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योजना को शुरू करने के लिए जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई । योजना के तहत जिला पलवल में 60 हजार लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। इसमें 45, 676 ग्रामीण क्षेत्र से व 14,333 शहरी क्षेत्र के परिवारों को चिन्हित किया गया हैं। 23 सितंबर को ही इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रांची से और मुख्यमंत्री मनोहरलाल करनाल में इस योजना को शुरू करेंगे और जिला पलवल में जिसका परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार के द्वारा गोल्डन कार्ड वितरण कर शुभारंभ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत गरीब परिवारों के उपचार के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि तक उपचार पर आने वाला खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस योजना के तहत लोगों को लाभ देने के लिए 5 निजी अस्पतालों को पैनल में शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा सिविल अस्पताल को इसके लिए तैयार कर लिया गया हैं। जहां जरूरतमंदों को नि:शुल्क सेवाएं मिलेंगी। जरूरतमंद लोगों का पलवल जिला अस्पताल में पंजीकरण भी किया जा रहा है।